Delhi PG Building Collapse: दिल्ली में PG बिल्डिंग गिरने से सात लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
Renovation के दौरान गिरी बिल्डिंग
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग में हादसे के समय Renovation का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में किराए के लिए अतिरिक्त जगह तैयार करने को लेकर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया और कई लोग मलबे में दब गए।
घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए Rescue Teams और अन्य एजेंसियों की मदद ली गई। हादसे में सात लोगों की जान जाने की खबर है।
यह भी पढ़े: गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: फ्रिज खोला तो अंदर मिला महिला का कटा सिर, वारदात से मचा हड़कंप
राजस्थान से पकड़ा गया बिल्डिंग मालिक
हादसे के बाद पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मालिक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। अब उससे हादसे और बिल्डिंग में चल रहे Renovation को लेकर पूछताछ की जा रही है।
निर्माण कार्य की भी होगी जांच
इस मामले में बड़ा सवाल यह है कि बिल्डिंग में किया जा रहा निर्माण नियमों के मुताबिक था या नहीं। पुलिस हादसे की परिस्थितियों के साथ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बेसमेंट में किस तरह का बदलाव किया जा रहा था और क्या इसके लिए जरूरी अनुमति ली गई थी।
इसके अलावा हादसे के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

