छतरपुर: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में आज, 23 जुलाई से 9 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। यह भव्य धार्मिक आयोजन 30 जुलाई तक चलेगा, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
7 दिनों तक होगी श्रीमद्भागवत कथा
महोत्सव के दौरान 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री करेंगे। कथा के साथ-साथ कई धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़े
दिल्ली में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर हाईकोर्ट सख्त
जानिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
23 से 25 जुलाई: गुरु दीक्षा कार्यक्रम
26 से 28 जुलाई: गुरु-शिष्य मिलन कार्यक्रम
28, 29 और 30 जुलाई: पादुका पूजन
देशभर के संत-महात्मा होंगे शामिल
इस महोत्सव में देश के कई प्रमुख साधु-संत और धर्माचार्य शामिल होंगे। आयोजन के दौरान आध्यात्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जाएगा।
1500 श्रद्धालुओं को मिलेगा दीक्षा मंत्र
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव के पहले तीन दिनों में करीब 1500 श्रद्धालुओं को दीक्षा मंत्र प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम में भाग ले सकें।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर बागेश्वर धाम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है।

