Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsविवेक विहार अग्निकांड पर नेताओं की संवेदनाएं, 9 मौतों से देशभर में...

विवेक विहार अग्निकांड पर नेताओं की संवेदनाएं, 9 मौतों से देशभर में शोक की लहर

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। तड़के सुबह एक इमारत में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह आग एक AC ब्लास्ट के बाद लगी। चिंगारी ने तेजी से आग का रूप ले लिया और इमारत के कई फ्लोर इसकी चपेट में आ गए। घटना सुबह करीब 3:15 से 3:30 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब ज्यादातर लोग सो रहे थे, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

राहत और बचाव कार्य

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

किसने क्या कहा?

राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री – ‘इस हादसे में हुई जानमाल की हानि से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

रेखा गुप्ता, दिल्ली मुख्यमंत्री – ‘विवेक विहार की यह घटना अत्यंत दुखद है। 9 लोगों की मौत से मन व्यथित है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।’

हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री – ‘आग अचानक लगी, लेकिन फायर ब्रिगेड और पुलिस ने तुरंत रिस्पॉन्स दिया। दुर्भाग्य से 9 लोगों की जान गई, घायलों की हालत स्थिर है।’

तरुंजित सिंह संधू, एलजी, दिल्ली– ‘यह बेहद दुखद घटना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाए और राहत कार्य में कोई कमी न रहे।’

मृतकों की पहचान

इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान सामने आ चुकी है। इनमें अलग-अलग फ्लोर पर रहने वाले परिवार शामिल हैं, जिससे साफ है कि आग ने पूरे भवन को तेजी से अपनी चपेट में लिया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन