Sunday, June 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबिहार में उड़ान क्रांति! रक्सौल से सोनपुर तक बनेंगे नए एयरपोर्ट

बिहार में उड़ान क्रांति! रक्सौल से सोनपुर तक बनेंगे नए एयरपोर्ट

पटना। बिहार में एयर कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर ऐसे मेगा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जो आने वाले वर्षों में बिहार की ट्रैवल, टूरिज्म और बिजनेस तस्वीर बदल सकते हैं। रक्सौल एयरपोर्ट के री-डेवलपमेंट से लेकर सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक, कई बड़े प्रोजेक्ट अब तेजी से जमीन पर उतर रहे हैं।

रक्सौल एयरपोर्ट का री-डेवलपमेंट शुरू

जानकारी अनुसार, पूर्वी चंपारण के रक्सौल एयरपोर्ट को दोबारा विकसित करने के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस एयरपोर्ट पर रनवे, टैक्सीवे और एप्रन जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे। 1960 के दशक में शुरू हुआ यह एयरपोर्ट लंबे समय से बंद पड़ा था, लेकिन अब इसे नए अवतार में तैयार किया जा रहा है।

इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा

बता दें रक्सौल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी इन इलाकों के यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए दरभंगा या पटना तक लंबा सफर तय करना पड़ता है। नए एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य बड़े शहरों तक पहुंच आसान होगी।

नेपाल बॉर्डर और व्यापार को मिलेगा बूस्ट

वहीं रक्सौल की लोकेशन भारत-नेपाल सीमा के बेहद करीब है। ऐसे में एयरपोर्ट चालू होने के बाद सीमा पार व्यापार, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल एक्टिविटी में तेजी आने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि यह एयरपोर्ट बिहार के बॉर्डर इकोनॉमिक कॉरिडोर को नई ताकत देगा।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व तक पहुंच होगी आसान

साथ ही पर्यटन क्षेत्र को भी इससे बड़ा फायदा मिलेगा। रक्सौल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद देश-विदेश से आने वाले पर्यटक आसानी से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहुंच सकेंगे। इससे वाइल्डलाइफ टूरिज्म, होटल इंडस्ट्री और लोकल रोजगार को भी नई रफ्तार मिलेगी।

सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा गेम चेंजर

इसके साथ ही सारण जिले के सोनपुर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना को भी मंजूरी मिल चुकी है। करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रोजेक्ट 2030 तक पूरा होने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। यह एयरपोर्ट हाजीपुर और पटना क्षेत्र की कनेक्टिविटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मजबूत करेगा।

फिलहाल बिहार में पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट ऑपरेशनल हैं। वहीं मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सारण और बिहटा में भी नए एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम जारी है। सरकार का फोकस अब हर क्षेत्र को तेज और आधुनिक हवाई सुविधा से जोड़ने पर है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन