Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsतमिलनाडु में ‘विजय सरकार’ का बड़ा आगाज़, CM बनते ही लिए 3...

तमिलनाडु में ‘विजय सरकार’ का बड़ा आगाज़, CM बनते ही लिए 3 बड़े फैसले

चेन्नई। विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही साफ कर दिया कि उनकी सरकार तेज फैसलों और ग्राउंड एक्शन पर फोकस करेगी। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह के बाद विजय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी राजनीति सिर्फ वादों की नहीं, बल्कि काम की होगी। शपथ लेते ही उन्होंने तीन बड़े फैसलों पर तुरंत साइन कर दिए, जिसने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान

सीएम बनते ही विजय सरकार का पहला बड़ा फैसला आम जनता को राहत देने वाला रहा। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया। माना जा रहा है कि इससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। चुनाव प्रचार के दौरान भी विजय ने बिजली और महंगाई को बड़ा मुद्दा बनाया था।

ड्रग्स के खिलाफ बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स

वहीं तमिलनाडु में बढ़ते ड्रग नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई के लिए विजय सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का फैसला लिया है। यह टीम राज्यभर में ड्रग्स सप्लाई चैन, गैंग नेटवर्क और युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। विजय ने कहा कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

महिलाओं की सुरक्षा पर फोकस

साथ ही सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग स्पेशल फोर्स बनाने की घोषणा भी की है। यह टीम महिला अपराध, स्टॉकिंग, साइबर उत्पीड़न और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी। विजय ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी।

युवा चेहरों और अनुभवी नेताओं का संतुलन

विजय के मंत्रिमंडल में युवा नेताओं और अनुभवी चेहरों का मिश्रण देखने को मिला। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय अपनी सरकार को न्यू एज पॉलिटिक्स की छवि देना चाहते हैं। अभिनेता से नेता बने विजय ने कहा कि वे किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते और जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

शपथ समारोह में दिखा स्टार और राजनीतिक संगम

शपथ ग्रहण समारोह में विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर , उनकी मां शोभा चंद्रशेखर और अभिनेत्री तृषा कृष्णन समेत कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन