Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबालाजीनगर में अंधाधुंध फायरिंग, पूर्व पार्षद हत्याकांड से जुड़े व्यक्ति पर हमला,देखें...

बालाजीनगर में अंधाधुंध फायरिंग, पूर्व पार्षद हत्याकांड से जुड़े व्यक्ति पर हमला,देखें वीडियो…

पुणे। पुणे शहर में गैंगवार एक बार फिर से भड़क उठा है। शहर के बालाजीनगर इलाके में आज सुबह सरेआम हुई गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चर्चित वनराज आंदेकर हत्याकांड के एक आरोपी के भाई को निशाना बनाकर यह हमला किया गया है। इस खूनी खेल के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।

सुबह-सुबह चली गोलियां

सूत्रों के मुताबिक, यह वारदात आज सुबह करीब 10 बजे बालाजीनगर इलाके में हुई। अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर पीड़ित पर अंधाधुंध फायरिंग कर की। हमलावरों ने तीन गोलियां चलाईं, जिससे पीड़ित लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अत्यधिक खून बहने के कारण पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मौत की पुष्टि नहीं की है।

आंदेकर गैंग के वर्चस्व की लड़ाई

चर्चा है कि यह जानलेवा हमला कुख्यात आंदेकर टोली (गैंग) के आपसी वर्चस्व और पुरानी रंजिश का नतीजा है। कुछ समय पहले हुए वनराज आंदेकर मर्डर केस के तार इस घटना से जुड़े होने के कारण पुलिस इसे बेहद गंभीरता से ले रही है। वारदात की सूचना मिलते ही सहकारनगर पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस पूरे मामले पर सहकारनगर पुलिस और आला अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटा रहे हैं।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (DCP) ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे फायरिंग की यह घटना सामने आई थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अभी तक दो राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल शिफ्ट किया गया है। पुलिस टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।

https://www.instagram.com/reel/DYjrVxIy6by/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सहकारनगर पुलिस ने परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कई विशेष टीमें (Special Squads) रवाना की गई हैं। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन