शाजापुर: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महुपुरा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब अपना गार्डन के समीप एक नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।
फिलहाल नवजात शिशु की पहचान नहीं हो सकी
फिलहाल नवजात शिशु की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि शिशु के शव को कुते खींच रहे थे तभी इसको किसी ने देखा ओर सूचना पुलिस को दी , पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नवजात को यहाँ किसने और क्यों छोड़ा।
ये भी पढ़ें: ककोड़ी पंचायत में विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन; मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के अस्पतालों तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

