Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsट्विशा शर्मा केस में बड़ा कदम, मोहन यादव सरकार ने CBI जांच...

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा कदम, मोहन यादव सरकार ने CBI जांच की सिफारिश भेजी

भोपाल। मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में अब बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। पीड़ित परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश गृह विभाग ने इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। इस फैसले के बाद मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने रिटायर्ड सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया था कि सरकार मामले को गंभीरता से देख रही है। अब सरकार द्वारा केंद्र को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ गई है। फिलहाल सभी की नजरें केंद्र सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन