Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: जबलपुर कोर्ट पहुंचा समर्थ सिंह, जज...

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: जबलपुर कोर्ट पहुंचा समर्थ सिंह, जज बोले- भोपाल में करो सरेंडर

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की चर्चित एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब लगातार नए मोड़ लेता जा रहा है। करीब 10 दिनों से फरार चल रहा आरोपी पति समर्थ सिंह शुक्रवार को अचानक जबलपुर जिला कोर्ट पहुंच गया, जहां उसने सरेंडर करने की कोशिश की। लेकिन कोर्ट ने साफ कहा कि मामला भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए सरेंडर भोपाल कोर्ट में ही करना होगा।

समर्थ सिंह पर पहले ही 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया जा चुका है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी है। ऐसे में अचानक कोर्ट पहुंचना इस हाई-प्रोफाइल केस में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। अब माना जा रहा है कि भोपाल में सरेंडर के बाद पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

12 मई से फरार था आरोपी

बता दें 12 मई 2026 की रात ट्विशा शर्मा का शव भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। शुरुआत में मामला आत्महत्या माना गया, लेकिन परिवार ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद से ही आरोपी पति समर्थ सिंह फरार चल रहा था।

परिजनों का आरोप है कि ट्विशा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना कर रही थीं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस केस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मौत से पहले क्या हुआ था।

गिरिबाला के वकील ने छोड़ा केस

जानकारी अनुसार, मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह को भी बड़ा कानूनी झटका लगा है। उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक केस से खुद को अलग कर लिया। कानूनी जानकारों का मानना है कि हाई-प्रोफाइल केस में वकील का इस तरह हटना आरोपी पक्ष के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।

दोबारा होगा पोस्टमॉर्टम

इस केस में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दे दिया। इससे पहले भोपाल की निचली अदालत ने परिवार की मांग खारिज कर दी थी।

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि दिल्ली AIIMS की स्पेशल मेडिकल टीम भोपाल पहुंचकर दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी। कोर्ट का मानना है कि मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच बेहद जरूरी है। परिवार लगातार दावा कर रहा है कि यह सामान्य सुसाइड केस नहीं बल्कि एक गहरी साजिश हो सकती है।

मौत से पहले ब्यूटी पार्लर में दिखीं ट्विशा

जांच के बीच सामने आए एक CCTV फुटेज ने पूरे केस को और रहस्यमय बना दिया है। फुटेज में ट्विशा आत्महत्या से कुछ घंटे पहले भोपाल के एक ब्यूटी पार्लर में नजर आई थी, जहां उसने करीब 3 घंटे बिताए।

twisha sharma Bhopal

वीडियो में ट्विशा सामान्य और रिलैक्स दिखाई दे रही हैं। वे हेड मसाज करवाती और स्टाफ से बातचीत करती नजर आ रही हैं। अब यही फुटेज जांच एजेंसियों और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है- क्या आत्महत्या से पहले कोई व्यक्ति इतना सामान्य व्यवहार कर सकता है?

SIT जांच और पुलिस पर बढ़ा दबाव

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT जांच पहले से जारी है। वहीं अब हाईकोर्ट के आदेश, आरोपी के सरेंडर ड्रामे और नए CCTV फुटेज के बाद पुलिस पर तेजी से कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन