Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news‘परिवर्तन’ की राह पर सिकलीगर युवा; हथियार छोड़, रोजगार और शिक्षा से...

‘परिवर्तन’ की राह पर सिकलीगर युवा; हथियार छोड़, रोजगार और शिक्षा से जुड़ रही नई पीढ़ी

भोपाल। मप्र पुलिस की सामाजिक सरोकार आधारित पहल ‘परिवर्तन’ अब बुरहानपुर में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। अवैध हथियार निर्माण और अपराध की छवि से जुड़े सिकलीगर समाज के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा यह अभियान शिक्षा, रोजगार और विश्वास के जरिए नई दिशा देने का काम कर रहा है।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा शुरू की गई इस मुहिम का उद्देश्य केवल अपराध पर नियंत्रण करना नहीं, बल्कि युवाओं को सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ समाज में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम लगातार गांवों, स्कूलों, गुरुद्वारों और थाना परिसरों में चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन बैठकों में युवाओं और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास और शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

अभियान का सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है। ‘परिवर्तन’ मुहिम के तहत चार युवाओं को जिओ कंपनी में रोजगार दिलाया गया है, जबकि अन्य युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। इससे समाज में यह संदेश भी जा रहा है कि सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर युवा अपराध का रास्ता छोड़कर सम्मानजनक जीवन अपना सकते हैं।

खकनार थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव और उनकी टीम जमीनी स्तर पर इस अभियान को सक्रियता से आगे बढ़ा रही है। पुलिस और समाज के बीच बढ़ता विश्वास अब इस पहल की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन