Tuesday, June 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयूपी ATS-STF की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल...

यूपी ATS-STF की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अधिकारियों ने सहारनपुर क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाकर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी और उनके ठिकाने

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मेहकर (सहारनपुर), शाहरुख (सहारनपुर), गगनदीप उर्फ बुरी सिंह (मुजफ्फरनगर) और मुशर्रफ (हरिद्वार) के रूप में हुई है। ये सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में थे।

ATS-ADG का बयान

उत्तर प्रदेश एडीजी अमिताभ यश ने कहा,”ATS और STF ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को गुमराह करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। स्लीपर सेल बनाने और विदेशी हैंडलर्स से संपर्क स्थापित करने के प्रयासों का पता चला है। आगे की जांच जारी है।”

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 24 to 30 May 2026
Bhopal- 17 to 23 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन