Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमोदी सरकार ने एमपी को नई सौगात दी-NH-347B हाइवे 4415.50 करोड़ से...

मोदी सरकार ने एमपी को नई सौगात दी-NH-347B हाइवे 4415.50 करोड़ से होगा अपग्रेड

भोपाल। मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश में नेशनल हाईवे एनएच-347B को अपग्रेड करने की घोषणा की है। यह हाईवे जुलवानिया से खंडवा और बैतूल होकर जाएगा। एमपी में इस हाईवे की कुल लंबाई 233.653 किलोमीटर है, और इसके विकास पर 4415.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, यह हाईवे आदिवासी क्षेत्रों और नर्मदा नदी के आसपास के इलाकों में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाएगा। साथ ही, पर्यटकों को नर्मदा नदी क्षेत्र तक आसानी से पहुंचने का अवसर मिलेगा। एमपी में यह प्रोजेक्ट न सिर्फ सडक़ सुरक्षा और यात्रा सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को भी नई गति देगा।

क्या खास होगा

  • हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड में इंटरमीडिएट लेन को 2 लेन की पक्की सडक़ में अपग्रेड किया जाएगा (125.01 किमी)।
  • जुलवानिया खंड को 2 लेन से 4 लेन में विस्तारित किया जाएगा (108.643 किमी)।
  • खरगोन जिले में 16.20 किमी लंबा ग्रीनफील्ड बायपास भी विकसित होगा।
  • यह उन्नत कॉरिडोर एमपी में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा और 6 पीएम गतिशक्ति आर्थिक नोड्स को जोड़ते हुए मल्टी-मॉडल एकीकरण को बढ़ावा देगा।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन