Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदेशटीसीएस नासिक ऑफिस में गंभीर मामला: यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण की जांच

टीसीएस नासिक ऑफिस में गंभीर मामला: यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण की जांच

नासिक। नासिक में स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के कार्यालय में काम करने वाली नौ महिलाओं ने यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि आरोपी पीड़ितों को मानसिक दबाव में लाकर उनका शोषण करते थे और उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित करते थे।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपी दानिश शेख, जो पहले से शादीशुदा है, ने उन्हें शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने पीड़ित से कहा कि भजन सुनना और मंदिर जाना बंद कर दें, अल्लाह उनके सारे गुनाह माफ कर देंगे। मानसिक दबाव में पीड़ित को तसबीह पढ़ने और धार्मिक वीडियो देखने के लिए भी कहा गया। आरोपी ने यू-ट्यूब पर पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील और उपदेशक जाकिर नाइक के वीडियो देखने को कहा।

चार्जशीट में कुल 106 गवाहों के बयान शामिल हैं, जिनमें पीड़ित, उनके परिवार, टीसीएस के कर्मचारी और यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति के सदस्य शामिल हैं। इन बयानों से एक स्पष्ट पैटर्न सामने आया कि आरोपी महिलाओं को लगातार धर्मांतरण और धार्मिक गतिविधियों में दबाव डाल रहे थे।

मामले की जांच के दौरान पता चला कि अन्य आरोपी तौसीफ और निदा ने पीड़ित को इस्लामिक धर्म के बारे में जानकारी देने और वीडियो देखने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खातों और व्यक्तिगत जानकारी का भी इस्तेमाल किया। इस घटना की शिकायत सबसे पहले 26 मार्च को देवलाली पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इसके बाद आठ और महिलाओं ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस इस मामले में नौ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामलों की जांच कर रही है।

टीसीएस ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं के अनुसार, आरोपियों ने व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से नमाज पढ़ने और इस्लामी परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने का दबाव भी डाला। इस मामले से स्पष्ट होता है कि पीड़ितों पर मानसिक और धार्मिक दबाव डालकर उनका शोषण किया गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन