Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमालवा-निमाड़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की रणनीति, जीतू पटवारी ने...

मालवा-निमाड़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की रणनीति, जीतू पटवारी ने की समीक्षा बैठक

भोपाल: मध्य प्रदेश में वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में इंदौर और उज्जैन संभाग की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में हुई बैठक में मालवा-निमाड़ क्षेत्र में संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों पर पार्टी की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से संघर्ष करने की कार्ययोजना पर विचार किया गया। इस दौरान संगठनात्मक समन्वय और पार्टी की गतिविधियों को गति देने पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं, एमपी के जनजातीय इलाकों में चलेंगी बसें; 3 जिलों में बनेंगे सांदीपनि स्कूल

संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ काम करने और कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच पहुंचकर उनके मुद्दों को उठाएं और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

बैठक में संगठन महामंत्री संजय कामले, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश महासचिव गौरव रघुवंशी सहित इंदौर एवं उज्जैन संभाग के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पार्टी मालवा-निमाड़ सहित पूरे प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की तैयारी कर रही है। बैठक में इसी दिशा में संगठन को नई ऊर्जा देने और जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर सहमति बनी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन