भोपाल। मध्य प्रदेश में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें आज से बढ़ गई हैं। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की नई दरें निम्नानुसार हैं:
भोपाल 947.50
इंदौर 970
जबलपुर 919
ग्वालियर 1025
उज्जैन 1001
(कीमत रुपये में )
इस बढ़ोतरी के बाद ग्वालियर और उज्जैन में सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपए के पार चली गई है।
तीन महीने में दूसरी बार हुई कीमतों में बढ़ोतरी
करीब तीन महीने में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमतें 60 रुपये बढ़ाई गई थीं। अब कुल मिलाकर तीन महीने के भीतर घरेलू सिलेंडर 110 रुपये महंगा हो गया है।
कंपनियों को सिलेंडर पर भारी नुकसान
तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की बढ़ती लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों को हर सिलेंडर पर करीब 703रुपये का नुकसान हो रहा था। हालांकि नई कीमतें इसे केवल आंशिक रूप से ही कवर करेंगी।
LPG से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े
पिछले हफ्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 7.50 रुपये प्रति लीटर और CNG लगभग 6 रुपये प्रति किलो महंगी हुई हैं। कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल-डीजल अभी भी लागत से कम पर बेचे जा रहे हैं और सरकार ने वैश्विक तेल की बढ़ी कीमतों का पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला है।

