Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्वच्छता सर्वेक्षण से भोपाल बाहर, MP के 4 शहरों को अवॉर्ड; देपालपुर...

स्वच्छता सर्वेक्षण से भोपाल बाहर, MP के 4 शहरों को अवॉर्ड; देपालपुर की जोड़ी से इंदौर को बढ़त

भोपाल: स्वच्छता के मामले में देशभर में अपनी पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन खास है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस बार मध्य प्रदेश को कुल 9 पुरस्कार मिलने की उम्मीद है। हालांकि, प्रदेश की राजधानी भोपाल इस बार पुरस्कारों की दौड़ से बाहर हो गई है।

स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजों को लेकर मध्य प्रदेश में खासा उत्साह

दरअसल, स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजों को लेकर मध्य प्रदेश में खासा उत्साह है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर के साथ बुधनी, देपालपुर, देवास और सागर को भी सम्मान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, इस बार भोपाल के लिए नतीजे निराशाजनक हो सकते हैं। पिछली बार 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में दूसरे स्थान पर रहने वाली राजधानी को इस बार पुरस्कार समारोह का न्योता तक नहीं मिला है।

भोपाल के पिछड़ने की वजहों में आदमपुर खंती को भी एक बड़ा मुद्दा माना जा रहा है। वहीं, देपालपुर की जोड़ी से इंदौर को बढ़त मिलने की चर्चा है।

दोनों शहरों को समारोह में शामिल होने का बुलावा मिला है, जबकि भोपाल और बैरसिया को आमंत्रित नहीं किया गया। ऐसे में इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर के साथ स्वच्छ शहर जोड़ी का पुरस्कार भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: पीट हेगसेथ को महाभियोग से मिली राहत, अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने बताया महान देशभक्त

‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ में इंदौर-देपालपुर को मिल सकता है पुरस्कार

इस बार ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 70 मेंटर शहरों को 191 अन्य शहरों से जोड़ा गया था। इसका उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों के अनुभव साझा कर दूसरे शहरों में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था सुधारना है।

इस पहल में इंदौर की जोड़ी देपालपुर और भोपाल की जोड़ी बैरसिया से बनाई गई थी। फिलहाल इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को पुरस्कार मिलने की संभावना जताई जा रही है।

दोनों शहरों को समारोह का न्योता मिला है। ऐसे में इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर और स्वच्छ शहर जोड़ी, दो श्रेणियों में पुरस्कार मिल सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन