Sunday, November 8, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsTMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार: चुनाव में खुद को बताया था 'पुष्पा'

TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार: चुनाव में खुद को बताया था ‘पुष्पा’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चर्चित नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले जहांगीर खान को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

‘मैं पुष्पा हूं, झुकूंगा नहीं’ बयान से बटोरी थी सुर्खियां

बता दें जहांगीर खान फाल्टा विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार थे। चुनाव के दौरान इस सीट पर मतदान को लेकर गंभीर विवाद सामने आए थे, जिसके बाद चुनाव आयोग को दोबारा मतदान कराने का फैसला लेना पड़ा था। दोबारा हुए मतदान में जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से खुद को अलग कर लिया था।

चुनावी माहौल के दौरान जहांगीर खान और चर्चित आईपीएस अधिकारी अजयपाल शर्मा के बीच बयानबाजी काफी चर्चा में रही थी। उस समय जहांगीर खान ने फिल्म ‘पुष्पा’ के लोकप्रिय डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए कहा था, ‘अगर वो सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं… झुकूंगा नहीं।‘

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा का विषय बना था।

STF की कार्रवाई के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल

जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार और टीएमसी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं टीएमसी की ओर से अभी तक इस मामले पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन