Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsटीम इंडिया को बड़ा झटका: हार्दिक पंड्या नहीं खेल पाएगें अफगानिस्तान वनडे...

टीम इंडिया को बड़ा झटका: हार्दिक पंड्या नहीं खेल पाएगें अफगानिस्तान वनडे सीरीज, जानें क्या है वजह?

बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बेहद निराश करने वाली खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (CoE) में उन्हें फिट घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद यह बड़ा उलटफेर हो गया।

‘सर्टिफिकेट’ मिलते ही लगी चोट

जानकारी अनुसार, हार्दिक पंड्या आईपीएल (IPL 2026) के दौरान पीठ की जकड़न से परेशान थे और इसी चोट का क्लीयरेंस सर्टिफिकेट लेने बेंगलुरु पहुंचे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मंगलवार को फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ ही घंटों बाद हार्दिक की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। फिटनेस असेसमेंट के आखिरी दौर में हार्दिक ने अपनी पूरी क्षमता जांचने के लिए मैदान पर लगातार 10 ओवर गेंदबाजी की। लंबे ब्रेक के बाद अचानक पूरा कोटा डालने की वजह से उनकी मसल्स पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ा और वे चोटिल हो गए। इस नई चोट के कारण हार्दिक को रिकवरी और रिहैबिलिटेशन में कम से कम 3 हफ्ते का समय लगेगा।

रोहित शर्मा पूरी तरह फिट

जहाँ एक तरफ हार्दिक के बाहर होने से झटका लगा है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा को लेकर राहत की खबर है। रोहित शर्मा भी आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। रोहित ने अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और वे जल्द ही टीम के साथ जुड़कर कमान संभालेंगे।

विराट कोहली भी पहले से हैं बाहर

बता दें अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टीम अपने दो सबसे बड़े दिग्गजों के बिना मैदान पर उतरेगी। हार्दिक से पहले रन-मशीन विराट कोहली भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के मुताबिक, कोहली की रिकवरी में अभी समय लगेगा। सीरीज में कोहली की जगह इन-फॉर्म बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।

IND vs AFG वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली इस सीरीज के मुकाबले इन तारीखों पर खेले जाएंगे:

  • पहला वनडे: 13 जून (शनिवार) – धर्मशाला
  • दूसरा वनडे: 17 जून – लखनऊ
  • तीसरा वनडे: 20 जून – चेन्नई
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन