Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदेशदिल्ली में देर रात आग का तांडव, पांच मंजिला इमारत में 3...

दिल्ली में देर रात आग का तांडव, पांच मंजिला इमारत में 3 की मौत

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इमारत की पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी थी। देखते ही देखते आग और घना धुआं पूरी इमारत में फैल गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। मृतकों में एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं।

फायर विभाग के मुताबिक, रात 2:35 से 2:37 बजे के बीच आग लगने की सूचना मिली। घटना तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर-1 स्थित एक इमारत में हुई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब 3:45 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

छत का ताला तोड़कर किया गया रेस्क्यू

राहत कार्य के दौरान दमकल कर्मियों को पता चला कि कई लोग ऊपरी मंजिलों पर फंसे हुए हैं। छत का गेट बंद होने के कारण टीम ने ताला तोड़कर वहां पहुंच बनाई और फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान दो युवतियों को छत से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई दहशत की कहानी

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आग लगने के बाद पार्किंग में खड़े वाहनों में एक के बाद एक विस्फोट होने लगे। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने और लोगों को बचाने का प्रयास किया। पीछे की ओर से साड़ियों की मदद से लोगों को नीचे उतारा गया, जबकि कुछ लोगों को निकालने के लिए सुरक्षा ग्रिल काटनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत में कुल नौ परिवार रहते हैं। घटना के समय करीब 20 से 22 लोग भवन में मौजूद थे।

कई वाहन जलकर खाक

फायर विभाग के एडीओ यशवंत मीणा ने बताया कि आग में तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल पूरी तरह जल गई। आग और धुएं का असर ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवीं मंजिल तक रहा, जिससे निचली मंजिलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि संकरी गली में स्थित इमारत होने के कारण दमकल और बचाव दल को राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन