Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान हादसे में 5 वायु योद्धा शहीद, देखें...

जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान हादसे में 5 वायु योद्धा शहीद, देखें वीडियो…

जोरहाट। असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में पांच वायु योद्धाओं के शहीद होने की पुष्टि हुई है। हादसा शनिवार को एयरबेस परिसर में हुआ, जहां विमान लैंडिंग प्रक्रिया के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद विमान में आग लग गई और वह गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। भारतीय वायु सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

दुर्घटना के कारणों की होगी जांच

बता दें वायु सेना ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (Court of Inquiry) के आदेश जारी किए हैं। जांच टीम तकनीकी खामियों, मौसम की स्थिति, ऑपरेशनल परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की विस्तृत समीक्षा करेगी। अधिकारियों के अनुसार विमान का को-पायलट दुर्घटना में बच गया है और उसका उपचार सैन्य अस्पताल में जारी है।

https://www.instagram.com/reel/DZhV0PsgF6n/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

ये पांच वायु योद्धा हुए शहीद

भारतीय वायु सेना द्वारा जारी जानकारी के अनुसार हादसे में निम्नलिखित कर्मियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया—

  • स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार
  • सार्जेंट जितेंद्र शर्मा
  • अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत
  • अग्निवीर वायु दानिश आलम

वायु सेना ने कहा कि राष्ट्र इन वीर जवानों के साहस, समर्पण और सेवा को हमेशा याद रखेगा।

क्या है AN-32 विमान की खासियत?

जानकारी अनुसार, AN-32 भारतीय वायु सेना का एक महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और रसद सामग्री को दुर्गम इलाकों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है।

AN-32 की प्रमुख विशेषताएं

  • एक बार में 6 से 7 टन तक माल ढुलाई की क्षमता
  • लगभग 40 से 50 सैनिकों को ले जाने में सक्षम
  • ऊंचे पर्वतीय और गर्म क्षेत्रों में संचालन के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन
  • कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण रनवे पर भी प्रभावी प्रदर्शन

भारतीय वायु सेना के बेड़े में इस श्रेणी के लगभग 100 विमान शामिल हैं, जो देश की सामरिक और लॉजिस्टिक क्षमताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पूरे देश में शोक की लहर

वायु सेना की इस क्षति पर रक्षा विशेषज्ञों, सैन्य अधिकारियों और विभिन्न संगठनों ने दुख व्यक्त किया है। देशभर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन