Monday, November 9, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsफ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, आज राष्ट्रपति मैक्रों से होगी अहम मुलाकात

फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, आज राष्ट्रपति मैक्रों से होगी अहम मुलाकात

फ्रांस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय यूरोप दौरे के तहत शनिवार रात फ्रांस के नीस शहर पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों और समुदाय के लोगों से मुलाकात कर आत्मीयता दिखाई। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और विरासत की झलक भी देखने को मिली।

आज मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, हेल्थ टेक और मेडिकल टेक्नोलॉजी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। भारत और फ्रांस के बीच करीब 12 महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बन सकती है, जो दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देंगे।

साथ ही बैठक के दौरान भारत की प्रस्तावित 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद से जुड़ी डील पर भी चर्चा होने की संभावना है। भारत चाहता है कि इन विमानों में स्वदेशी हथियार प्रणालियों को एकीकृत करने की सुविधा मिले। इसके लिए सोर्स कोड और तकनीकी हस्तांतरण जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है। हालांकि इस रक्षा सौदे को अभी कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

G7 शिखर सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा

जानकारी अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 16 और 17 जून को फ्रांस के एवियान शहर में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों पर चर्चा होगी। इसी दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच द्विपक्षीय मुलाकात भी प्रस्तावित है। दोनों नेताओं की यह लगभग 16 महीने बाद पहली आमने-सामने की बैठक होगी।

स्लोवाकिया दौरा भी रहेगा ऐतिहासिक

वहीं फ्रांस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री 14 जून की शाम स्लोवाकिया पहुंचेंगे और वहां के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी तथा प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात करेंगे। विशेष बात यह है कि 1993 में स्लोवाकिया के स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी। इस दौरे को भारत और मध्य यूरोप के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

होर्मुज सुरक्षा गठबंधन पर भी हो सकता है फैसला

ईरान क्षेत्र में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे प्रभाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। फ्रांस और ब्रिटेन की पहल पर प्रस्तावित बहुपक्षीय समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारत महत्वपूर्ण निर्णय ले सकता है। भारत संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों के अनुरूप सामूहिक सुरक्षा तंत्र का समर्थक रहा है और इस दिशा में आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन