Sunday, June 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपरसवाड़ा में शासकीय भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक व्यक्ति की...

परसवाड़ा में शासकीय भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक व्यक्ति की मौत

परसवाड़ा। बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में मोहगांव निवासी अनिल गोले की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, विवाद ग्राम परसवाड़ा स्थित एक शासकीय भूमि को लेकर था। स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त भूमि पर कब्जे और उपयोग को लेकर अनिल गोले तथा पंकज ठाकरे निवासी चंदना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक अनिल गोले वर्षों से वहां व्यवसाय संचालित कर रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। इस संबंध में पुलिस और राजस्व विभाग को शिकायतें भी दी गई थीं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल सका।

बता दें रविवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज ठाकरे ने अनिल गोले पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 31 to 6 June 2026
Bhopal- 24 to 30 May 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन