Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशिवसेना UBT में बड़ा सियासी भूचाल! 6 सांसदों ने स्पीकर को सौंपा...

शिवसेना UBT में बड़ा सियासी भूचाल! 6 सांसदों ने स्पीकर को सौंपा विलय पत्र

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना (UBT) के छह सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर पार्टी से अलग होने और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार, सांसदों ने स्पीकर को लिखित पत्र सौंपते हुए कहा कि शिवसेना UBT अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है और पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता कांग्रेस के साथ विलय की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

पत्र में क्या कहा गया?

बता दें बागी सांसदों ने अपने पत्र में लिखा कि वे पार्टी की वर्तमान दिशा से सहमत नहीं हैं। उनका आरोप है कि UBT नेतृत्व अब बालासाहेब ठाकरे की मूल विचारधारा से दूर हो गया है। इसी कारण उन्होंने शिंदे गुट के साथ जाने का फैसला लिया है। सांसदों ने लोकसभा में अपनी सीट व्यवस्था भी शिंदे गुट के साथ करने की मांग की है।

दिल्ली में गुप्त रणनीति

सूत्रों के मुताबिक, 16 जून से ही बागी सांसद अलग-अलग शहरों से प्राइवेट जेट के जरिए दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्हें नोएडा के एक होटल में ठहराया गया। 17 जून की सुबह सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

कौन-कौन हैं बागी सांसद?

बता दें इस पूरे घटनाक्रम में नागेश पाटिल अष्टिकर, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहब वाघचौरे, संजय दीना पाटिल और ओमराजे निंबालकर के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी सांसद जल्द ही एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर अपने अगले राजनीतिक कदम की घोषणा करेंगे।

20 जून को हो सकता है बड़ा ऐलान

सूत्रों के अनुसार, 20 जून को बागी सांसद एकनाथ शिंदे के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। इसके बाद वे सार्वजनिक रूप से वह पत्र जारी कर सकते हैं, जिसमें पार्टी छोड़ने के कारणों का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

अगर छह सांसदों का यह विलय औपचारिक रूप से मान्य हो जाता है, तो यह शिवसेना UBT के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। वहीं शिंदे गुट की ताकत लोकसभा में और बढ़ सकती है। इस घटनाक्रम पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन