Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअहमदाबाद में NEET की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने की...

अहमदाबाद में NEET की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शहर के न्यू रानीप इलाके में NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने फ्लैट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया।

छठी मंजिल से कूदकर दी जान

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान कहान पटेल के रूप में हुई है। वह न्यू रानीप स्थित एरिस्टो आनंदम फ्लैट में रहता था। बुधवार सुबह उसने अचानक फ्लैट की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि कहान पटेल मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे पढ़ाई का दबाव, मानसिक तनाव या कोई अन्य वजह थी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

बता दें घटना की सूचना मिलते ही साबरमती पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच अधिकारी छात्र के मोबाइल, सोशल मीडिया गतिविधियों और करीबी लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

परिवार और दोस्तों में शोक

वहीं कहान पटेल की अचानक मौत से परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों में गहरा शोक है। इलाके के लोगों का कहना है कि वह पढ़ाई में अच्छा था और भविष्य को लेकर काफी गंभीर रहता था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन