Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदमोह: 27 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दमोह: 27 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुंअरपुर खेजरा निवासी 27 वर्षीय प्रमिला, जो खेजरा श्री हनुमान मंदिर के पुजारी प्रहलाद दास दुबे की पुत्री थीं, ने मंदिर परिसर स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना मिलने पर सागर नाका चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती के शव को पंखे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल की जांच से घटना के कारणों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, एएसआई अकरम खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन