Monday, June 22, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभू-माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा: भोपाल की 6 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

भू-माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा: भोपाल की 6 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

भोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 6 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। इस अभियान के दौरान कॉलोनियों में बनाई गई बाउंड्रीवॉल, प्रवेश द्वार और सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार, जिन जमीनों पर ये कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं, उनकी कुल बाजार कीमत करीब 82 करोड़ रुपये है।

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। प्रशासन का कहना है कि बिना वैध अनुमति के कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

प्रशासन ने कोलूखेड़ी स्थित रिद्धि-सिद्धि और सपना कॉलोनी में कार्रवाई की। यहां राजेश सिंघानिया द्वारा खसरा नंबर 128 की करीब 1.846 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 13 करोड़ रुपये बताया गया है।

इसके अलावा ग्राम बरखेड़ी बज्याफत में विकसित की जा रही भूपति परिसर और राधा परिसर नामक अवैध कॉलोनियों में बनाई गई सड़कों और अन्य निर्माणों को हटाया गया। वहीं ग्राम सेमरी बज्याफत स्थित विंध्या रैंबो फॉर्म्स पर भी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।

ग्राम जमोनिया छीर में विकसित की जा रही श्रद्धा कॉलोनी को भी प्रशासन के निशाने पर लिया गया और वहां मौजूद अवैध ढांचों को हटाया गया।

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। हाल ही में भी कई स्थानों पर कार्रवाई की गई थी और अब नए सिरे से अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार कर उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य शहर में अवैध प्लॉटिंग और नियमों के विपरीत विकसित की जा रही कॉलोनियों पर पूरी तरह रोक लगाना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन