Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबेबस मां ने CM मोहन के पैरों में गिरकर लगाई न्याय की...

बेबस मां ने CM मोहन के पैरों में गिरकर लगाई न्याय की गुहार

जबलपुर। जब अपनी बेटी को न्याय दिलाने की उम्मीद में एक मां हर दरवाजे से निराश लौटती है, तो उसकी आखिरी उम्मीद सत्ता के सबसे बड़े दरवाजे पर जाकर टिकती है। ऐसा ही एक भावुक और संवेदनशील दृश्य जबलपुर में देखने को मिला, जहां अपनी बेटी के सम्मान और न्याय की लड़ाई लड़ रही एक पीड़ित मां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे उनके पास पहुंच गई।

मुख्यमंत्री के पैरों में गिरी महिला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला लंबे समय से अपनी बेटी से जुड़े मामले में न्याय की मांग कर रही थी। जब उसे कहीं सुनवाई नहीं मिली तो वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और सुरक्षा घेरा पार कर सीधे मुख्यमंत्री के सामने जाकर उनके पैरों में गिर पड़ी। महिला की आंखों में आंसू थे और जुबां पर सिर्फ एक ही मांग- “मेरी बेटी को न्याय दिला दीजिए।”

तुम मेरी बहन हो- मुख्यमंत्री

बता दें महिला की पीड़ा देखकर मुख्यमंत्री भी भावुक नजर आए। उन्होंने महिला को उठाया, उसके सिर पर हाथ रखकर सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा “तुम मेरी बहन हो, परेशान मत हो। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।”

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं इस पूरी घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे एक मां की बेबसी और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर के रूप में देख रहे हैं। वहीं कई लोगों ने मुख्यमंत्री के संवेदनशील रवैये की भी सराहना की है।

अब इस मामले में प्रशासन और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उनकी आवाज सुनी जाएगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन