Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपार्टी के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, तीन युवकों को स्थानीय लोगों...

पार्टी के दौरान बढ़ा नदी का जलस्तर, तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला; देखें वीडियो

बड़वाह। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र स्थित चौड़ापाट की चोरल नदी में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इंदौर से पार्टी मनाने आए तीन युवक अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच धारा में फंस गए। समय रहते स्थानीय लोगों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तीनों युवकों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उनकी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, इंदौर के तीन युवक बड़वाह के समीप स्थित चौड़ापाट में चोरल नदी किनारे घूमने और पार्टी मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान क्षेत्र में हुई बारिश के कारण चोरल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे तीनों युवक नदी के बीच फंस गए और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया।

https://www.instagram.com/reel/DaKH5UCOlyH/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

युवकों के फंसे होने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए रस्सियों, बेल्ट और रुमाल को आपस में बांधकर एक अस्थायी सुरक्षा लाइन तैयार की। इसके बाद एक-एक कर तीनों युवकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू सफल होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों और युवकों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों की तत्परता और बहादुरी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन