Friday, July 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसलमान खान पर बनी फिल्म की सुनवाई टली, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी...

सलमान खान पर बनी फिल्म की सुनवाई टली, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी नई तारीख

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर आधारित प्रस्तावित फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। हालांकि, अदालत ने मामले की सुनवाई फिलहाल टालते हुए अगली तारीख 6 जुलाई तय की है।

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में दायर जवाबी हलफनामा (Counter Affidavit) अभी तक रिकॉर्ड पर उपलब्ध नहीं है। इसी कारण अदालत ने विस्तृत सुनवाई आगे बढ़ा दी।

निर्माता बोले- फिल्म अभी सेंसर बोर्ड के पास भी नहीं गई

फिल्म निर्माता की ओर से अदालत को बताया गया कि ‘काला हिरण’ फिल्म को अभी तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास प्रमाणन (सेंसर) के लिए भेजा ही नहीं गया है। निर्माता ने यह भी दलील दी कि फिलहाल मामले में किसी प्रकार की जल्दबाजी की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि फिल्म अभी रिलीज प्रक्रिया के शुरुआती चरण में है।

यह भी पढ़ें-

‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 4 दिनों में ₹106 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

क्या है पूरा मामला?

बता दें सलमान खान से जुड़े चर्चित काला हिरण शिकार प्रकरण की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को लेकर अदालत में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने फिल्म की विषयवस्तु और संभावित प्रभाव को लेकर आपत्ति जताई है। हालांकि, फिल्म का अंतिम स्वरूप अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है और न ही इसे सेंसर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

अब 6 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

जानकारी अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 6 जुलाई तय की है। उस दिन अदालत रिकॉर्ड पर दाखिल दस्तावेजों और पक्षकारों की दलीलों के आधार पर आगे की सुनवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 29 June to 6 July 2026
Bhopal- 21 to 27 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन