Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धान महोत्सव का किया शुभारंभ , किसानों-श्रमिकों...

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धान महोत्सव का किया शुभारंभ , किसानों-श्रमिकों को दी बड़ी सौगात

सिवनी / नितिन तिवन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सिवनी जिले के दौरे पर रहे। अपने प्रवास के दौरान वे धान महोत्सव का शुभारंभ किया तथा किसानों और श्रमिकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों को बोनस राशि का वितरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत 16,754 श्रमिक परिवारों को लगभग 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भी वितरित की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिले के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, श्रमिक, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों के शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की । संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले में उत्साह का माहौल रहा। प्रशासन को उम्मीद है कि यह आयोजन किसानों और श्रमिकों के लिए लाभकारी साबित होगा तथा जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन