Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 13 जिलों में रेड-ऑरेंज चेतावनी

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 13 जिलों में रेड-ऑरेंज चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून तेजी से सक्रिय हो गया है और अब प्रदेश के अधिकतर हिस्सों को कवर करने की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) भोपाल के अनुसार, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में आज मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश का दौर और तेज हो जाएगा।

प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी जारी की गई है।

13 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर जलभराव और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

इंदौर में बारिश से जनजीवन प्रभावित

बुधवार को इंदौर में कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया और दुकानों में पानी घुस गया। द्वारकापुरी क्षेत्र में नाले में एक थार गाड़ी गिरने की घटना सामने आई, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बचा लिए गए।

अहीरखेड़ी-काकड़ इलाके में दो बाइक सवार तेज बहाव में बह गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया जबकि दूसरा लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

अगले 4 दिन भारी बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई तक प्रदेश में भारी और अति भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 3 जुलाई को धार और बड़वानी तथा 4 जुलाई को खरगोन में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक सामान्य से 28% कम बारिश

प्रदेश में अब तक लगभग 100.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 28 प्रतिशत कम है। हालांकि जुलाई में बारिश तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि यह मानसून का सबसे सक्रिय महीना माना जाता है।

जुलाई से बारिश में तेजी की उम्मीद

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई में पूरे मानसून की लगभग एक-तिहाई बारिश होती है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश का दौर और मजबूत होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन