Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदेश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश, नए वक्फ बोर्ड का किया पुनर्गठन

देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश, नए वक्फ बोर्ड का किया पुनर्गठन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के महत्वपूर्ण निर्णय के तहत मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने वक्फ अधिनियम-1995 (संशोधित-2025) के तहत नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नए अधिनियम के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।

नवगठित मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल होंगे। बोर्ड में कुल 10 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें पहली बार दो हिन्दू सदस्य मनोज मालपानी (इंदौर) और अनिमेश भार्गव (राघौगढ़, गुना) को भी स्थान दिया गया है।

इन सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

बता दें राज्य शासन ने वक्फ अधिनियम-1995 (संशोधित-2025) की धारा-13(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बोर्ड का गठन किया है। बोर्ड में नजमा हेपतुल्ला (नई दिल्ली), आतिफ अकील (विधायक, भोपाल उत्तर), फैजान खान (उज्जैन), फातेमा चौधरी (इंदौर), शाइस्ता सुल्तान (पार्षद, बैरसिया), शबाना खान (पार्षद, रतलाम), मनोज मालपानी (इंदौर), अनिमेश भार्गव (राघौगढ़, गुना) तथा आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण को सदस्य बनाया गया है।

नजमा हेपतुल्ला का कार्यकाल रहेगा प्रभावी

नजमा हेपतुल्ला वक्फ अधिनियम, 1995 (यथा संशोधित-2013) के तहत 19 अप्रैल 2023 की अधिसूचना से निर्वाचित सदस्य हैं। उनका कार्यकाल 18 अप्रैल 2028 तक प्रभावी है। इसलिए उन्हें शेष कार्यकाल के लिए नए बोर्ड में भी शामिल किया गया है।

मुख्य बातें

  • मध्यप्रदेश बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय के बाद अधिसूचना जारी।
  • सनवर पटेल बने मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष।
  • 10 सदस्यीय बोर्ड में पहली बार 2 हिन्दू सदस्यों को भी किया गया शामिल।
  • नए वक्फ अधिनियम-2025 के तहत किया गया बोर्ड का गठन।
RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन