Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसेंसेक्स में 1300 अंकों की जोरदार तेजी, 82,400 के पार पहुंचा; निफ्टी...

सेंसेक्स में 1300 अंकों की जोरदार तेजी, 82,400 के पार पहुंचा; निफ्टी भी 350 अंक उछला

मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 11 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कारोबार की शुरुआत से ही सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त बनी हुई है। सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा उछलकर 82 हजार 400 के पार पहुंच गया है, तो वहीं निफ्टी में भी 350 अंकों की तेजी दर्ज की गई है। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

दरअसल, बुधवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स करीब 1300 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82 हजार 400 के पार कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 350 अंक यानी करीब 1.40 प्रतिशत चढ़कर 25 हजार 400 के स्तर पर पहुंच गया है।

बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। बाजार में तेजी के चलते निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

गौरतलब है कि पिछले करीब 10 महीनों में शेयर बाजार में 16 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, बीते एक महीने में बाजार ने अच्छी रिकवरी दिखाई है।

10 महीने में 16% गिरा, करीब एक महीने में रिकवर

1 जनवरी 2026 को सेंसेक्स 85,188 के स्तर पर था। इसके बाद बाजार में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ और 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 71,292 के इस साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया। इस दौरान बाजार 16% या 13,896 अंक टूटा।1 अक्टूबर को 71,292 का निचला स्तर छूने के बाद बाजार में तेजी आई। बीते एक महीने में सेंसेक्स 15% या 11,228 अंक बढ़कर 82,520 के स्तर पर पहुंच गया है, जिससे पिछले 10 महीनों में हुई गिरावट की लगभग भरपाई हो गई है।

ये भी पढ़ें: कीर्ति आजाद का विवादित बयान-बोले- ‘राम मंदिर नहीं जाऊंगा’; भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम मानने से किया इनकार

शेयर बाजार में तेजी की बड़ी वजह

 कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अमेरिका ने कहा है कि वो ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा, जिससे मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई रुकने या प्रभावित होने का डर कम हो गया है। इस खबर के बाद ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतें घटकर दो महीने के निचले स्तर यानी 89.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं हैं।

भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने पर देश का आयात बिल घट सकता है, जो इकोनॉमी को मजबूती दे सकता है।

 डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत

रुपया मजबूत शुरुआत के साथ 0.2% यानी 20 पैसे चढ़ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 93.72 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 93.92 पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन