Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनेगोम्बो जेल में खूनी हिंसा: दो गुटों की भिड़ंत में 25 की...

नेगोम्बो जेल में खूनी हिंसा: दो गुटों की भिड़ंत में 25 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

कोलंबो। श्रीलंका की नेगोम्बो जेल में सोमवार को कैदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प ने बड़ा खूनी रूप ले लिया। इस घटना में तीन पुलिस अधिकारियों सहित 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिंसा के बाद पूरे जेल परिसर को सुरक्षा बलों ने अपने नियंत्रण में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह जेल के भीतर लगातार गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दंगा नियंत्रण इकाइयों को मौके पर भेजा गया। कई घायलों और जेल अधिकारियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

रविवार से जारी था तनाव

जानकारी के अनुसार, नेगोम्बो जेल में रविवार को भी कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत और 39 लोग घायल हुए थे। उस समय प्रशासन ने दावा किया था कि हालात पर काबू पा लिया गया है, लेकिन सोमवार सुबह एक बार फिर हिंसा भड़क गई।

जेल प्रशासन ने क्या बताया ?

जेल आयुक्त एवं मीडिया प्रवक्ता एसी गजनायके ने बताया कि हिंसा की शुरुआत कैदियों के दो गुटों के बीच विवाद से हुई। जब जेल अधिकारी हालात नियंत्रित करने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, कुछ कैदियों ने जेल के मुख्य द्वार की ओर बढ़ते हुए उसे तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने न्यूनतम आवश्यक बल का इस्तेमाल किया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वहीं घटना के बाद श्रीलंका सरकार ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। लगातार दो दिनों तक एक ही जेल में हिंसा होने से जेल सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों के प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं और पूरे परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन