सिवनी/नितिन तिवन : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज दुबे द्वारा आज जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज एवं कुरई में आयोजित Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan (PMSMA) शिविर का अंतरा फाउंडेशन की टीम सदस्य सिंधु एवं अंकिता के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. दुबे ने शिविर के सुचारू एवं सफल संचालन के संबंध में विस्तृत आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की और स्वास्थ्य कर्मचारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. पंकज दुबे ने विशेष रूप से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान एवं उनके प्रबंधन पर गंभीरता से काम करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा और दस्तक अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिदिन Anmol Portal खोलकर HRPW की लाइन लिस्टिंग CHC ग्रुप में शेयर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ODK Tool के माध्यम से PMSMA के सभी बिंदुओं को पूर्ण रूप से भरकर सबमिट करने और भ्रमण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों को भी ODK Tool भरने का निर्देश दिया। CHC कुरई में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान समस्त CHO, ANM, MPW, सुपरवाइजर एवं प्रभारी सुपरवाइजर को क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही DVDMS पोर्टल के माध्यम से दवाओं की इंडेंट प्रक्रिया को समय पर पूरा करने को कहा गया।
बैठक में जिला मॉनिटरिंग एवं इवेल्यूएशन अधिकारी श्री उमेश बिसेन द्वारा HMIS पोर्टल के संबंध में सभी CHO, ANM एवं ब्लॉक यूनिट को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. पंकज दुबे ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए सभी कार्यक्रमों को मिशन मोड में चलाया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

