Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news968 दिन का इंतजार खत्म! बुमराह की वनडे वापसी, मैदान में रोहित-विराट

968 दिन का इंतजार खत्म! बुमराह की वनडे वापसी, मैदान में रोहित-विराट

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने आखिरी वनडे 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था।

मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे टीम में वापसी करेंगे। कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं और उनका अनुभव टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

भारत का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 110 मुकाबलों में भारत ने 61 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 44 मुकाबले अपने नाम किए हैं। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 5 वनडे मैच भी जीते हैं।

यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है। हाल ही में टी-20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद भारतीय टीम वनडे फॉर्मेट में वापसी करना चाहेगी।

गेंदबाजी में बुमराह टीम की कमान संभालेंगे, जबकि मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती होगी। ऑलराउंडर की भूमिका के लिए शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर के बीच मुकाबला हो सकता है।
वहीं, इंग्लैंड टी-20 सीरीज की लय को वनडे में भी बरकरार रखना चाहेगा। टीम के लिए जो रूट की फॉर्म बड़ी उम्मीद है, जिन्होंने 2024 के बाद वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है।

इस सीरीज में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी रहेंगी। दोनों दिग्गजों के लिए यह इंग्लैंड दौरे की आखिरी वनडे सीरीज भी हो सकती है। रोहित का इंग्लैंड में रिकॉर्ड शानदार है, जबकि विराट हालिया वनडे पारियों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन