Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news'3 इडियट्स' के 'चतुर' की सोनम वांगचुक के लिए भावुक अपील, बोले-...

‘3 इडियट्स’ के ‘चतुर’ की सोनम वांगचुक के लिए भावुक अपील, बोले- ‘मैं नहीं चाहता ये इंसान मर जाए

मुंबई: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और नवाचार विशेषज्ञ सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 17वें दिन में प्रवेश कर गई है। इस बीच उन्हें बॉलीवुड से भी समर्थन मिलने लगा है। फिल्म ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है।

ओमी वैद्य ने क्या कहा?

ओमी वैद्य ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि वह आमतौर पर इस तरह के वीडियो नहीं बनाते, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान का ‘फुंसुख वांगडू’ वाला किरदार वास्तविक जीवन के इंजीनियर, शिक्षक और समाज सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था।

ओमी ने बताया कि वह सोनम वांगचुक से व्यक्तिगत रूप से मिल चुके हैं और उन्हें एक बेहद सरल, प्रेरणादायक और समाज के लिए समर्पित व्यक्ति मानते हैं। उन्होंने कहा कि वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘आप उनकी बातों से सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं। मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें।’

लोगों से की आगे आने की अपील

ओमी वैद्य ने लोगों से अपील की कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लें और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस संदेश को साझा करें और यदि संभव हो तो अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित सरकारी अधिकारियों तक भी अपनी बात पहुंचाएं, ताकि इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई हो सके।

जीनत अमान ने भी दिया समर्थन

अभिनेत्री जीनत अमान ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने लिखा कि वह वांगचुक की मांगों का सम्मान करती हैं और भारत सरकार से आग्रह करती हैं कि इस मामले में उनसे बातचीत कर समाधान निकालने की दिशा में कदम उठाए जाएं। जीनत अमान ने इसे भारत के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है।

17वें दिन भी जारी है अनशन

सोनम वांगचुक का अनशन 17वें दिन में पहुंच गया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार चिंताएं जताई जा रही हैं। समर्थकों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, जबकि इस मुद्दे पर देशभर में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन