Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंस्टामार्ट में अब मिलेगा घरेलु सिलेंडर

इंस्टामार्ट में अब मिलेगा घरेलु सिलेंडर

नई दिल्ली: स्विगी के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ साझेदारी कर ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। इस सुविधा के तहत ग्राहक अब इंस्टामार्ट ऐप से सीधे गैस सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे।

फिलहाल इस सेवा की शुरुआत बेंगलुरु से की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहकों को 30 से 45 मिनट के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी मिल सकती है। यह देश में किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ LPG डिलीवरी की पहली साझेदारी है।

कौन-से सिलेंडर होंगे उपलब्ध?

इंस्टामार्ट पर ग्राहक HPCL के दो तरह के सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे:

  • 10 किलोग्राम का HP नव्या कंपोजिट LPG सिलेंडर
  • 5 किलोग्राम का पारंपरिक मेटल LPG सिलेंडर

बिना LPG कनेक्शन भी कर सकेंगे बुकिंग

इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पहली बार सिलेंडर खरीदने के लिए पहले से घरेलू LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं होगा। यह सेवा खासतौर पर नए शहर में रहने वाले लोगों और तत्काल गैस सिलेंडर की जरूरत वाले ग्राहकों के लिए उपयोगी होगी।

ऑर्डर और रिफिल कैसे होगा?

पहला ऑर्डर: नए सिलेंडर की खरीद माना जाएगा। इस दौरान ग्राहक का पहचान सत्यापन और जरूरी दस्तावेज लिए जाएंगे।
रिफिल ऑर्डर: अगली बार सिलेंडर मंगाने पर ग्राहक को अपना खाली HPCL सिलेंडर डिलीवरी स्टाफ को लौटाना होगा।

डिलीवरी कौन करेगा?

गैस सिलेंडर की डिलीवरी स्विगी के सामान्य डिलीवरी पार्टनर नहीं, बल्कि HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर और प्रशिक्षित स्टाफ करेंगे। कंपनी का कहना है कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

कीमत और विस्तार

फिलहाल HPCL और इंस्टामार्ट ने सिलेंडर की कीमत या डिलीवरी चार्ज की जानकारी साझा नहीं की है। बुकिंग के समय ऐप पर अंतिम कीमत दिखाई जाएगी।

अभी यह सेवा केवल बेंगलुरु में शुरू हुई है। हालांकि, अगर यह मॉडल सफल रहता है, तो भविष्य में इसे दूसरे शहरों तक भी विस्तार दिया जा सकता है। साथ ही, अन्य गैस कंपनियां भी ऐसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन