मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा हो गया। गोविंदोपुर रेलवे फाटक के पास बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक स्कूल वैन तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
2 बच्चों की मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन की मौत हो गई, जिनमें दो स्कूली बच्चे शामिल हैं। वहीं कई अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।
सुबह 7 बजे हुआ हादसा
बता दें यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। घटना के बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
देखें वीडियो-
https://www.instagram.com/reel/Da4gXd0O5xm/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्कूल वैन रेलवे फाटक पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार लोकल ट्रेन वहां पहुंच गई और वैन से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
रेलवे ने गठित की 10 सदस्यीय जांच टीम
पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए 10 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। अधिकारियों के अनुसार, टीम दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी और मानवीय पहलुओं की जांच करेगी तथा विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

