Sunday, September 20, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएयर इंडिया ने नए अपडेट के साथ किया ऐप लांच

एयर इंडिया ने नए अपडेट के साथ किया ऐप लांच

नई दिल्ली: एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए मोबाइल ऐप का नया और अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है। नए अपडेट के साथ टिकट बुकिंग पहले से तेज और आसान होगी।

क्या है नए ऐप में खास?

एयर इंडिया ने अपने मोबाइल ऐप में कई नए डिजिटल फीचर्स जोड़े हैं, जिनका मकसद यात्रियों को बेहतर और परेशानी-मुक्त यात्रा अनुभव देना है। कंपनी का कहना है, कि नया ऐप तेज, ज्यादा सुरक्षित और पहले की तुलना में अधिक स्मार्ट बनाया गया है।

फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर नहीं होगी परेशानी

अगर किसी वजह से फ्लाइट में देरी होती है या उसे रद्द कर दिया जाता है, तो यात्रियों को एयरपोर्ट पर जानकारी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐप की होम स्क्रीन पर ही होटल में ठहरने और वहां तक पहुंचने के लिए उपलब्ध कैब से जुड़ी जानकारी दिखाई जाएगी, जिससे यात्रियों को तुरंत सहायता मिल सकेगी।

टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा फास्ट और अपग्रेडेड

एयर इंडिया ने ऐप में नया इन-हाउस इंटरनेट बुकिंग इंजन जोड़ा है। इसके जरिए यूजर इंटरफेस पहले से काफी तेज हो गया है। अब टिकट बुकिंग के दौरान ऐप के स्लो होने, लोडिंग या हैंग होने जैसी समस्याएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी। कंपनी ने ऐप में नया पेमेंट ऑर्केस्ट्रेशन सिस्टम शामिल किया है। इसकी मदद से भारतीय यात्रियों के लिए नए डिजिटल पेमेंट विकल्प और तकनीकी फीचर्स तेजी से जोड़े जा सकेंगे। साथ ही ट्रांजैक्शन प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होगी।

लाखों यूजर्स भी नहीं बनेंगे समस्या

नई तकनीक के कारण ऐप की क्षमता भी बढ़ाई गई है। अब अगर एक साथ लाखों लोग ऐप का इस्तेमाल करें, तब भी पेमेंट और बुकिंग सिस्टम बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से काम करेगा।

टाटा ग्रुप के टेकओवर के बाद बदलाव

जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप ने घाटे में चल रही एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। इसके बाद से कंपनी में बड़े स्तर पर डिजिटल बदलाव किए जा रहे हैं। एयर इंडिया के अनुसार, अब तक 140 से अधिक डिजिटल सिस्टम्स को आधुनिक बनाया जा चुका है। मोबाइल ऐप का यह नया अपडेट भी इसी व्यापक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन