Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयूपी कैबिनेट बैठक शुरू, 20 अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

यूपी कैबिनेट बैठक शुरू, 20 अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में करीब 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। प्रदेश के विकास, परिवहन और प्रशासन से जुड़े कई बड़े फैसलों पर आज मुहर लग सकती है।

विंध्य एक्सप्रेसवे पर कैबिनेट की नजर

बैठक के एजेंडे में 330 किलोमीटर लंबे विंध्य एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव सबसे अहम माना जा रहा है। प्रयागराज से सोनभद्र तक प्रस्तावित इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब 26 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। कैबिनेट से इसके अलाइनमेंट को मंजूरी मिलने की संभावना है।

विंध्य क्षेत्र को पूर्वांचल से जोड़ने की तैयारी

कैबिनेट में विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव पर भी फैसला हो सकता है। करीब 117 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को विंध्य क्षेत्र से जोड़ने की योजना है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 9 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़े

सिक्किम टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में लैंडस्लाइड, 7 मजदूरों की मौत; 20 अब भी फंसे

दो बड़े एक्सप्रेसवे को जोड़ने की योजना

बैठक में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली परियोजना से जुड़े RFP बिड दस्तावेजों पर भी विचार किया जाएगा। इससे प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की तैयारी है।

220 नई इलेक्ट्रिक बसों पर फैसला संभव

योगी कैबिनेट में प्रदेश में 220 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद और संचालन से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की तारीख और रूपरेखा को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है।

कई विभागों के प्रस्ताव एजेंडे में

बैठक में गृह, महिला कल्याण, उच्च शिक्षा और सहकारिता विभाग से जुड़े अहम प्रस्ताव रखे गए हैं। वहीं राज्यकर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन से जुड़े नीतिगत प्रस्तावों पर भी कैबिनेट मंथन करेगी।

योगी कैबिनेट के फैसलों पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इन फैसलों का असर प्रदेश के विकास और बुनियादी ढांचे पर पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन