Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअमेरिकी रक्षा मंत्री को सैनिक ने लगाई फटकार: शहीदों की समाधि के...

अमेरिकी रक्षा मंत्री को सैनिक ने लगाई फटकार: शहीदों की समाधि के सामने फोटो खिंचवाने पर जताई नाराजगी

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को बुधवार को अर्लिंग्टन नेशनल कब्रिस्तान में एक सैनिक ने डांट दिया। हेगसेथ अपनी पत्नी और सलाहकारों के साथ अज्ञात सैनिक की समाधि के सामने तस्वीरें खिंचवा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ आई एक महिला हंसने लगी। इस पर समाधि की सुरक्षा में तैनात सैनिक ने सभी को शांत रहने के लिए कहा और शहीदों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए कहा। वहां मौजूद रिपोर्टर्स के कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई।

सैनिक ने सही तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाई

हेगसेथ बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ कब्रिस्तान में आयोजित सालाना वेटरन्स डे कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी जेनिफर हेगसेथ और तीन सलाहकार रिकी बुरिया, टैमी राडाबॉ और पैट्रिक वीवर भी मौजूद थे।

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि सैनिक ने सही तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा, सचिव और पूरा रक्षा विभाग हमेशा अमेरिकी सैनिकों के बलिदान का सम्मान करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इस गंभीर दिन पर एक सैनिक ने सभी को मर्यादा बनाए रखने की सही बात याद दिलाई।

2024 में भी विवाद हुआ था

यह पहली बार नहीं है, जब राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी टीम से जुड़ा कोई मामला इस समाधि स्थल पर सामने आया है। 2024 में ट्रम्प की चुनाव प्रचार टीम और समाधि स्थल के एक अधिकारी के बीच विवाद हुआ था।

ट्रम्प की टीम पर उन हिस्सों में तस्वीरें और वीडियो बनाने का आरोप था, जहां हाल की जंग में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को दफनाया गया है। उस समय कब्रिस्तान प्रशासन ने कहा था कि अमेरिकी सेना के कब्रिस्तानों में राजनीतिक प्रचार और उससे जुड़ी गतिविधियों पर संघीय कानून के तहत रोक है।

ट्रम्प उस समय अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान आत्मघाती हमले में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टीम में ब्रेट रैंडेल की पहली एंट्री: भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में मिला मौका

मैसी ने हेगसेथ पर कई आरोप लगाए थे

रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ संसद में प्रस्ताव पेश किया था। लेकिन मंगलवार रात वोटिंग में रिपब्लिकन सांसदों ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद हेगसेथ और उनके समर्थकों ने इसे अपनी जीत बताया।

मैसी ने हेगसेथ पर कई आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि हेगसेथ ने अमेरिकी संसद की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ जंग शुरू की। उन्होंने आम लोगों की जान बचाने वाले कानूनों को नजरअंदाज किया और पेंटागन को बिना कानूनी कार्रवाई के लोगों को मारने के आदेश दिए।

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेगसेथ ने इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह कोई अपराध का मामला नहीं, बल्कि नीतियों को लेकर मतभेद है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी वोटिंग से पहले हेगसेथ को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा था कि वे आगे भी हेगसेथ के साथ खड़े रहेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन