Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCJP प्रदर्शन के बाद RML अस्पताल बना राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र, जानें...

CJP प्रदर्शन के बाद RML अस्पताल बना राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र, जानें कौन- कौन पहुंचा अस्पताल ?

नई दिल्ली: संसद मार्च के दौरान हुए CJP प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई के बाद घायलों का इलाज राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में जारी है। घटना के अगले दिन अस्पताल राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया, जहां सत्ता और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

बता दें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल के साथ RML अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई में घायल हुए प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अस्पताल पहुंचे और घायल युवाओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के प्रति समर्थन जताते हुए घटना को लेकर सरकार से जवाबदेही की भी मांग की।

दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी RML अस्पताल पहुंचें। उन्होंने डॉक्टर के साथ बैठक करते हुए घायलों के उपचार की व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही अस्पताल प्रशासन से सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

इसी बीच दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ने भी अस्पताल का दौरा किया और उपचार व्यवस्था व सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अब तक 110 घायल RML अस्पताल लाए जा चुके हैं। इनमें  से 35- 40 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें प्रदर्शन के दौरान चोटें आईं। सभी घायलों का उपचार जारी है।

गौरतलब है कि संसद की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। घटना के बाद राजनीतिक दलों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं और मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन