Wednesday, July 22, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsथलापति विजय की आखिरी फिल्म का जबरदस्त क्रेज

थलापति विजय की आखिरी फिल्म का जबरदस्त क्रेज

चेन्नई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब सात महीने की देरी के बाद यह फिल्म अब 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के चलते इसकी रिलीज टल गई थी। खास बात यह है कि ‘जना नायकन’ थलापति विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है, इसलिए इसे लेकर फैंस के बीच क्रेज है। फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की डिमांड बढ़ी

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकट तेजी से बिक रहे हैं। विजय की लोकप्रियता सिर्फ तमिलनाडु तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्नाटक, तेलंगाना और केरल समेत कई राज्यों में भी उनका बड़ा फैन बेस है। बेंगलुरु के PVR सिनेमाघरों में फिल्म के रीक्लाइनर शो की टिकट कीमत करीब 2600 रुपये तक पहुंच गई है। इसके बावजूद कई प्रीमियम शो हाउसफुल हो चुके हैं।

ये भी पढ़े

4500 करोड़ की ‘Avengers: Doomsday’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज!

अलग-अलग शहरों में टिकट की कीमतें

तमिलनाडु में राज्य सरकार की टिकट प्राइस कैपिंग के चलते पहले दिन के टिकट करीब 183 से 190 रुपये में उपलब्ध हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर ब्लैक में टिकट 3000 रुपये तक बिकने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, कोच्चि में टिकट की अधिकतम कीमत करीब 700 रुपये, हैदराबाद में 708 रुपये, दिल्ली में 900 रुपये और मुंबई में करीब 1020 रुपये तक पहुंच गई है।

फैंस के बीच विजय की आखिरी फिल्म को लेकर उत्साह

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, टिकटों की कीमतें मनमाने तरीके से तय नहीं की गई हैं, बल्कि बाजार की मांग और फैंस की भारी डिमांड को देखते हुए निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों ने मिलकर फैसला लिया है।

थलापति विजय के फैंस उनकी आखिरी फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए किसी भी कीमत पर टिकट खरीदने को तैयार नजर आ रहे हैं। एडवांस बुकिंग में टिकटों की बढ़ती कीमतें इस बात का संकेत हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना जबरदस्त उत्साह है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन