Wednesday, July 22, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news4500 करोड़ की 'Avengers: Doomsday' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज!

4500 करोड़ की ‘Avengers: Doomsday’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज!

कैलिफोर्निया : Marvel Studios ने ‘Avengers: Doomsday’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। करीब 4500 करोड़ रुपये के बजट वाली इस मेगा फिल्म में पहली बार 26 सुपरहीरो एक साथ दिखाई देंगे, जबकि रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार आयरन मैन नहीं बल्कि खतरनाक विलेन Doctor Doom बनकर पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बनेंगे।

Marvel Cinematic Universe (MCU) के फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ‘Avengers: Doomsday’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। ट्रेलर में अब तक की सबसे बड़ी सुपरहीरो लड़ाई की झलक दिखाई गई है, जहां Thor, Captain America, Fantastic Four, Black Panther, X-Men, Loki समेत 26 बड़े सुपरहीरो एक ही दुश्मन Doctor Doom के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आ रहे हैं। फिल्म की सबसे बड़ी सरप्राइज एंट्री रॉबर्ट डाउनी जूनियर की है, जो इस बार अपने मशहूर Iron Man अवतार में नहीं बल्कि MCU के सबसे ताकतवर और रहस्यमयी विलेन Doctor Doom के किरदार में दिखाई देंगे। ट्रेलर में जबरदस्त VFX, मल्टीवर्स की झलक, बड़े एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक मोमेंट्स देखने को मिलते हैं, जिसने रिलीज होते ही दुनियाभर के फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।

MCU की सबसे बड़ी स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन एक बार फिर एंथनी रूसो और जो रूसो ने किया है, जिन्होंने इससे पहले Avengers: Infinity War और Avengers: Endgame जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई थीं। इस बार कहानी तीन अलग-अलग यूनिवर्स को जोड़ती है, जहां Marvel के कई प्रतिष्ठित किरदार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में Chris Hemsworth, Anthony Mackie, Paul Rudd, Pedro Pascal, Florence Pugh, Vanessa Kirby, Sebastian Stan, Tom Hiddleston, Patrick Stewart, Ian McKellen, James Marsden, Channing Tatum सहित कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

करीब 4500 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट के साथ यह हॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल मानी जा रही है। ‘Avengers: Doomsday’ भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज होगी। ट्रेलर ने साफ संकेत दे दिया है कि MCU का अगला अध्याय पहले से कहीं ज्यादा विशाल, रोमांचक और धमाकेदार होने वाला है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन