Friday, July 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगांधी स्मृति पहुंचा विपक्षी दल! छात्रों के समर्थन में निकाला मार्च

गांधी स्मृति पहुंचा विपक्षी दल! छात्रों के समर्थन में निकाला मार्च

नई दिल्ली: पेपर लीक मामलों और छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार शाम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ गांधी स्मृति तक मार्च निकाला। इस मार्च में कई प्रमुख विपक्षी दलों के सांसद और नेता शामिल हुए।

राहुल गांधी के आवास से शुरू हुआ यह मार्च गांधी स्मृति पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां विपक्षी नेताओं ने उन छात्रों को श्रद्धांजलि दी, जिनकी मौत पेपर लीक और उससे जुड़े घटनाक्रमों के दौरान हुई बताई जा रही है।

कई विपक्षी दलों ने दिखाई एकजुटता

मार्च में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी), तृणमूल कांग्रेस (TMC), झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), वाम दल, समाजवादी पार्टी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) सहित कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

वहीं मार्च के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों के आंदोलन ने देश के युवाओं को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष उन छात्रों को याद करने और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आया है। राहुल गांधी ने कहा-

“पेपर लीक के चलते जिन छात्रों को हमने खोया है, हम उन्हें याद कर रहे हैं। हमारे छात्र सड़कों पर हैं, इसलिए विपक्ष के सभी सांसदों को लगा कि हमें भी उनके साथ सड़कों पर उतरना चाहिए।”

छात्रों के मुद्दे पर बढ़ी सियासत

पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर देश की राजनीति लगातार गरमाई हुई है। एक ओर विपक्ष सरकार को घेर रहा है, तो दूसरी ओर केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा जता रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन