Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news'मन की बात' में युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए पीएम मोदी

‘मन की बात’ में युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर की। इसके साथ ही उन्होंने देश के युवाओं, वैज्ञानिक उपलब्धियों, जल संरक्षण, पर्यावरण, खेल, अंतरिक्ष और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कारगिल के वीरों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऐसी तारीख है, जिसे याद रखने के लिए कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर जवानों ने कठिन परिस्थितियों में भी अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली से द्रास तक ‘शौर्य विजय यात्रा’ निकाली जा रही है, जो देश के वीर सैनिकों को समर्पित है।

युवाओं और वैज्ञानिक उपलब्धियों की सराहना

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय युवाओं की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित के अंतरराष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

विक्रम-1 की सफलता पर जताया गर्व

प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 रॉकेट के सफल प्रक्षेपण को भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत के निजी क्षेत्र द्वारा विकसित पहला रॉकेट है और इसे संभव बनाने वाले युवा इनोवेटर्स ने अपने कौशल, मेहनत और धैर्य से नया इतिहास रचा है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन