Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपिकनिक बनी मौत का सफर! इंदौर- महेश्वर में पानी ने ली 3...

पिकनिक बनी मौत का सफर! इंदौर- महेश्वर में पानी ने ली 3 युवाओं की जान

इंदौर/महेश्वर: मानसून के दौरान पिकनिक स्पॉट पर घूमने जाना तीन परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गया। रविवार को इंदौर और महेश्वर में पानी में डूबने की तीन अलग-अलग घटनाओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इन घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक तेज बहाव में बह गया, जिसकी देर शाम तक तलाश जारी रही।

पहली घटना महू के लोधिया कुंड की है, जहां दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे 17 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

दूसरी घटना चोरल डैम में हुई। यहां पिकनिक मनाने आया 15 वर्षीय किशोर नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया और कुछ देर बाद किशोर का शव बाहर निकाला। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

यह भी देखें-

https://www.instagram.com/reel/DbStzgqgn9v/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

वहीं तीसरी घटना महेश्वर की प्रसिद्ध सहस्रधारा में हुई, जहां 30 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। तलाश अभियान लगातार जारी है।

इस तरह की घटनाओं को लेकर प्रशासन का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, डैम, झरनों और कुंडों का जलस्तर तेजी से बढ़ा हुआ है, जिससे ऐसे पर्यटन स्थलों पर खतरा कई गुना बढ़ गया है। इसके बावजूद लोग सुरक्षा निर्देशों को नजरअंदाज कर गहरे पानी में उतर रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

किसान कल्याण वर्ष नहीं, किसान प्रताड़ना वर्ष मना रही है भाजपा सरकार – कुणाल चौधरी

पुलिस और जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी, डैम, झरनों और कुंडों के किनारे जाने से बचें। यदि किसी पर्यटन स्थल पर जाएं तो सुरक्षा नियमों का पालन करें और तेज बहाव या गहरे पानी में उतरने की गलती बिल्कुल न करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए मानसून के दौरान सतर्क रहें और अपने परिवार व दोस्तों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन