Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदादाजी धूनीवाले धाम पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले— यहां आकर हर...

दादाजी धूनीवाले धाम पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बोले— यहां आकर हर किसी को आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है

खंडवा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा स्थित प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले धाम में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दादाजी धूनीवाले धाम बाहरी आडंबरों से अलग है और यहां आने वाला प्रत्येक व्यक्ति आंतरिक एवं आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े दादाजी और छोटे दादाजी का यह पावन धाम केवल खंडवा ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है। दादाजी धूनीवाले महाराज का संपूर्ण जीवन जनकल्याण, सर्वधर्म सद्भाव, भूखों को अन्न खिलाने और पीड़ितों की सेवा के लिए समर्पित रहा। दादाजी का संदेश आज भी समाज को मानव सेवा, करुणा और भाईचारे की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि देशभर से श्रद्धालु इस पवित्र धाम में दर्शन के लिए आते हैं और आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री ने धाम में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में निर्माण कार्यों को लेकर विभिन्न मत रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार सभी पक्षों के साथ समन्वय बनाकर समाधान की दिशा में कार्य कर रही है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि दादाजी धूनीवाले धाम की गरिमा, परंपरा और मर्यादा को अक्षुण्ण रखते हुए सभी आवश्यक नियमों एवं धार्मिक मान्यताओं का पालन किया जाएगा। सरकार दादाजी के आशीर्वाद से इस पावन धाम को भव्य, दिव्य और श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने हेतु हरसंभव प्रयास करेगी। प्रदेश सरकार का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ी रहें।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन