Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsISSF वर्ल्ड कप 2026: ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर ने...

ISSF वर्ल्ड कप 2026: ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर ने कांस्य पदक दिलाकर भारत को डबल पोडियम दिलाया

हांगझोउ (चीन): भारत की युवा निशानेबाज ईशा सिंह ने ISSF वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को डबल पोडियम दिलाया।

21 वर्षीय ईशा सिंह ने फाइनल में 40 हिट के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने मेजबान चीन की झांग यूएयूए को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 37 हिट के साथ रजत पदक जीता। वहीं, कांस्य पदक के मुकाबले में मनु भाकर ने शूट-ऑफ जीतने के बाद 28 हिट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

ईशा का सीजन का दूसरा वर्ल्ड कप गोल्ड

बता दें हांगझोउ में मिला यह स्वर्ण पदक इस सीजन में ईशा सिंह का दूसरा ISSF वर्ल्ड कप गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने मई 2026 में म्यूनिख वर्ल्ड कप की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था। उसी प्रतियोगिता में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक भी अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें-

वैभव का तूफान, भारत का क्लीन स्वीप!

मनु का पहला व्यक्तिगत पदक

मनु भाकर के लिए यह 2026 सीजन का पहला व्यक्तिगत पदक है। इससे पहले उन्होंने म्यूनिख वर्ल्ड कप में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में पदक जीता था।

क्वालिफिकेशन में भी दिखाया दम

क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर ने 586-20x के स्कोर के साथ छठा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई, जबकि ईशा सिंह 585-18x के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचीं।

भारत के खाते में अब तीन पदक

इन दो पदकों के साथ हांगझोउ ISSF वर्ल्ड कप 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई है। अब तक भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। इससे पहले संयम विज ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था।

वहीं, पुरुष ट्रैप स्पर्धा में भौनीश मेंदीरत्ता क्वालिफिकेशन में 122 का स्कोर बनाकर शूट-ऑफ जीतते हुए फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय रहे। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा।

ISSF के नियमों के अनुसार, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज दिसंबर 2026 में रोम में आयोजित होने वाले ISSF वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भी क्वालीफाई करेंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन